FeaturedUttarakhand News

कोल्टी स्रोत सूखने के कगार पर, वहीं बिजली की आपूर्ति ठप्प होने से लंढौर में पानी की आपूर्ति ठप्प।

कोल्टी स्रोत सूखने के कगार पर, वहीं बिजली की आपूर्ति ठप्प होने से लंढौर में पानी की आपूर्ति ठप्प।

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश के बाद भी लंढौर क्षेत्र की जनता के हलक सूख रहे हैं। हालांकि पूरी मसूरी में पानी की कमी से जनता जूझ रही है। स्थानीय लोगों को पानी की बूंद बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं गत रात्रि से कोल्टी पंप की बिजली ठप्प होने से पानी पंप नहीं हो सका, वहीं जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि कोल्टी का जल स्रोत सूख रहा है तथा पानी बहुत कम हो गया है। ऐसे में लंढौर क्षेत्र की जनता के सामने आने वाले समय पानी को लेकर कड़ी चुनौती आने वाली है।
लंढौर क्षेत्र की जनता पूरे जून व जुलाई माह में पानी की कमी को झेल रही है। घरों में बूंद बंूद पानी आने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष कर मंलिंगार, गणेश होटल, लक्ष्मण पुरी, व लंढौर बाजार में पानी की भारी कमी देखी जा रही है। जब पानी खुलता भी है तो करीब 15 से 20 मिनट तक बिना प्रेशर का पानी आता है जिससे लोगों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं गत रात्रि से कोल्टी पंप की बिजली गुल होने से पंप नहीं चला जिस कारण पानी नहीं आ पाया। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता लक्ष्मी रमोला का कहना है कि कोल्टी पंप की बिजली खराब होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। जिस पर बिजली विभाग को इसकी सूचना देने के बाद कर्मचारी बिजली ठीक करने गये हैं व शाम तक पंप चल जायेगा। वहीं सहायक अभियंता अभय भंडारी का कहना है कि कोल्टी पंप में पानी का स्रोत सूख रहा है जिस कारण पानी की कमी हो रही है। वहीं इस बार बारिश भी कम हो रही है अगर हो भी रही है तो मोटी बारिश हो रही है जिसके कारण बरसात का पानी सीधे बह रहा है व जमीन में नहीं रिस पा रहा है। लेकिन सवाल उठता है कि जब विभाग सीजन में पानी के पर्याप्त मात्रा में स्टोर करने की बात करता है व कहता है कि किसी भी आपात काल में रिजर्व टैंक से पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन जब लंढौर क्षेत्र में पानी नहीं है तो रिजर्व टैंको से पानी क्यों नहीं दिया जा रहा। इसकी जानकारी ली तो पता चला की खलगी पंप जिससे पानी पंप किया जाता है वह लंबे समय से बंद पड़ा है। अगर बरसात में भी जनता प्यासी रहेगी तो आगे क्या हाल होगा यह चिंतनीय है। इस पर विभाग सहित प्रशाासन व सरकार को गंभीरता से ठोस निर्णय लेने होंगे। हालांकि आने वाले समय में पानी की कमी को दूर करने के लिए यमुना पेयजल योजना बनाई जा रही है लेकिन इसका लाभ लंढौर छावनी क्षेत्र को नहीं मिल पायेगा क्यो कि इससे लंढौर छावनी क्षेत्र को नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में लंढौर क्षेत्र की जनता को आने वाले समय में यमुना पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button