FeaturedUttarakhand News

तेज बरसात के बाद उफनाया नरो खाला, बहने से बाल-बाल बचा कार चालक

विकासनगर के कटापत्थर क्षेत्र में शनिवार को हुई तेज बारिश के चलते नरो खाला उफान पर आ गया। बारिश के कारण खाले में जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि एक कार चालक लापरवाही में इसे पार करने की कोशिश में फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज बहाव में बहने लगी, लेकिन सौभाग्यवश कुछ ही दूरी पर एक किनारे जाकर अटक गई। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गनीमत रही कि चालक समय रहते बाहर निकल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए और बरसात के मौसम में निगरानी बढ़ानी चाहिए।

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि पहाड़ी क्षेत्रों में नाले और खाले अचानक खतरनाक रूप ले सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button