FeaturedUttarakhand News
देहरादून डोईवाला में दिन में हुई डकैती में दो अन्य इनामी अभियुक्तों को लूट के माल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून डोईवाला मैं दिन में हुई डकैती के संबंध में दो अन्य इनामी अभियुक्तों को लूट के माल के मुखबिर की सूचना पर नावेद व वसीम को आशा रोड़ी देहरादून के पास से तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया दिनांक 15 अगस्त 2022 को शीशपाल अग्रवाल के घर पर दिन में हुई डकैती मैं 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8,70000 ,300 सोने व हीरे के जेवरात एक तमंचा दो कार्टूंस एक कार एक एक्टिवा एक मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान सहित बरामद हुआ
अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ करने पर पूर्ण जानकारियां पुलिस को प्राप्त हुई जिसमें अभियुक्तों के नाम पता तथा शेष माल की बरामदगी का भी प्रयास किया जा रहा है पुलिस को अभियुक्तों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल चुके हैं पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त मुजफ्फरनगर बिहार की ओर चले गए लेकिन सूत्रों से जानकारी हुई की पुलिस ने इनके ऊपर इनाम घोषित कर दिया है और वह कहीं पर भी जाने पर पहचाने जा सकते हैं तो सभी अभियुक्त वापस आए और देहरादून में छिपने की जगह तलाशने लगे ताकि मौका देखकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर सकें परंतु पुलिस द्वारा उन्हें समय से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया
अभियुक्तगण :-*
1- वसीम उर्फ काला पुत्र शराफत निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर उ0प्र0
2- नावेद पुत्र इकबाल निवासी नियाजुपुरा थाना कोतवाली नगर मु0नगर उ0प्र0
*बरामद माल का विवरण* : –
*1- अभियुक्त वसीम से बरामद*
(a) एक लाख 60 हजार रुपये
(b) एक हार पीली धातु
(c) एक जोड़ी कानों के झुमके पीली धातु
(d) एक देसी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस
(e) लूट की रकम से खरीदी गई एक बाइक स्प्लेंडर रजि0 नं0: यूपी-12-ए2-3173
*2- अभि0 नावेद से बरामद :*
(a) एक लाख 64 हजार रुपए
(b) 25 सिक्के सफेद धातु
(c) 1 जोड़ी पायजेब सफेद धातु
(d) एक देशी तमंचा 315 बोर मय (01) जिंदा कारतूस
गिरफ्तार अभियुक्तगणो में से अभियुक्त नावेद वर्ष 2018 में जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो चुका है तथा अभियुक्त नावेद पर जनपद मुजफ्फनगर उ0प्र0 में डकैती/लूट/पुलिस मुठभेड़ जैसे 08 अभियोग पूर्व से भी पंजीकृत है तथा उपरोक्त अभि0गणो के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।




