FeaturedUttarakhand News

पुनीता अग्रवाल को मिला ऑल इंडिया गोल्डन लायनेस मंडल अनमोल रत्न पुरस्कार।

पुनीता अग्रवाल को मिला ऑल इंडिया गोल्डन लायनेस मंडल अनमोल रत्न पुरस्कार।

मसूरी। ऑल इंडिया गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी मेन की अध्यक्ष पुनीता अग्रवाल को ऑल इंडिया गोल्डन लायनेस मंडल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वोत्तम अध्यक्ष के लिए अनमोल रत्न पुरस्कार दिया गया। उनकी इस उपलब्घि पर ऑल इंडिया गोल्डन लायनेस क्लब सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है।
ऑल इडिया गोल्डन लायनेस मंडल 321सी 1 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मसूरी लायनेस क्लब मेन की अध्यक्ष पुनीता अग्रवाल को उनके द्वारा समाज सेवा व क्लब गतिविधियों में किए गये उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरे मंडल में सर्वोत्तम अध्यक्ष चुने जाने पर अनमोल रत्न अवार्ड दिया गया। मंडल पुरस्कार वितरण में विभिन्न प्रदेशों के 26 क्लबों ने प्रतिभाग किया था। यही नहीं उन्हें सर्वोत्तम सर्विस के लिए अहिल्याबाई अवार्ड भी दिया गया। जिससे पूरे मंडल में खुशी की लहर छा गई। पुनीता अग्रवाल ने बताया कि मंडल पुरस्कार समारोह बिजनौर में आयोजित किया गया था। जिसमें कविता गोयल को सर्वश्रेष्ठ सचिव कोषाध्यक्ष सरिता गोयल को सर्वोत्तम कोषाध्यक्ष, जोन चेयरमैन अर्चना गोयल, कमेटी चेयर पर्सन मंजू अग्रवाल व उमा गुप्ता को भी पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर पीडी सीपी उषा चौधरी, बबीता अग्रवाल, व रमनजीत कौर आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button