FeaturedUttarakhand News
पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर अभी तक किए गए 105 चालान।


संयुक्त निरीक्षण के दौरान 10 वाहन सीज किए गए, जिसमें एक बस, 2 टैक्सी तथा 7 दुपहिया वाहन शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा सीज हुई गाड़ियों की सावरियों को अन्य वाहनों के माध्यम से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।
टीम द्वारा प्रत्येक सरकारी, गैर सरकारी वाहनों को चेक किया गया। सरकारी वाहनों में ग्राम्य, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, मत्स्य, खाद्यान्न, निर्वाचन विभाग की गाड़ियों के शीट बेल्ट न पहनने के कारण चालान किए गए।
वहीं अध्यक्ष नगर पालिका चंबा के ड्राइवर एवं पीडी डीआरडीए टिहरी का शीट बेल्ट न पहनने पर चालान किया गया।
इस मौके पर एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी वी.डी. डोभाल, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, एसएचओ के.एम. भंडारी, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।