FeaturedUttarakhand News

टिहरी लोकसभा प्रत्याशी बॉबी ने अधिवक्ताओ से की वोट की अपील

देहरादून। आज 5 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए बार एसोसिएशन हॉल मे बॉबी पँवार ने अधिवक्ताओं से अपील करी है कि वो टिहरी लोकसभा से सांसद के पद हेतु निर्दलीय प्रत्याशी जिनका चुनाव चिन्ह हीरा है, बॉबी पँवार ने ये भी कहा कि वो उत्तराखंड के पढ़े लिखें बेरोजगार युवाओं की आवाज उठा रहे हैँ

जिसकी वजह से उनके ऊपर पुलिस ने हर तरह से सकताई बरती है। यहाँ तक की इस संघर्ष मे पुलिस लाठी खाई जेल गया। लेकिन सरकार के आगे झुका नहीं हूँ। उन्होंने भू कानून की भी आवाज उठाई लेकिन भाजपा सरकार तानाशाही की सरकार है जिसने अभी तक भी अंकिता भंडारी को न्याय नहीं दिलाया। पँवार ने अधिवक्ताओं से ये भी अपील की है कि अगर वो टिहरी लोकसभा से जीतकर संसद मे पहुंचते हैं तो वो वहाँ भी बेरोजगार युवाओं कि आवाज को बुलंद करेंगे। इसलिए एक मौका उन्हें मिलना चाहिए। जिससे की प्रदेश की आवाज को उठा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button