FeaturedUttarakhand News

गोल्डन लायनेस मल्टीपल 2022-23 का अवार्ड सेरेमनी एवं कांफ्रेस आयोजित।

गोल्डन लायनेस मल्टीपल 2022-23 का अवार्ड सेरेमनी एवं कांफ्रेस आयोजित।

मसूरी। लाइब्रेरी स्थित एक होटल के सभागार में गोल्डन लायनेस मल्टीपल का्रफेंस एवं अर्वाड सेरेमनी आयोजित की गई। सम्मेलन में गोल्डन लायनेस मल्टीपल का नाम बदलकर ऑलइंडिया गोल्डन मल्टीपल रखा गया। वहीं इस मौके पर अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडलों व क्लबों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में गोल्डन लायनेस मल्टीपल सविच आभा शर्मा ने वर्ष भर की मल्टीपल के सेवा कार्यो व गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला वहीं कोषाध्यक्ष बबीता अग्रवाल ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीएमसीसी राजरानी थापर ने अपने संबोधन में मल्टीपल के कार्याेें की सराहन की व कहा कि एससीसी उषा चौधरी के नेतृत्व में मल्टीपल ने अनेक सामाजिक कार्य किए। वहीं मुख्य वक्ता विजया माल्या ने लायनेस के बारे में विस्तार से बताया व कहा कि समाज सेवा से बड़ा काई धर्म नही है व इससे जो सुकून मिलता है वह अन्य किसी दूसरे कार्य से नहीं मिलता। वहीं चीफ मल्टीपल एडवाइजर ललिता राख्यान ने सभी से अनुशासन बनाये व पर्यावरण के प्रति जागरूकर रहने का आहवान किया। कार्यक्रम को कान्फ्रेस चेयर पर्सन नीलम पुरी, को चेयरपर्सन विनीता छाबड़ा, मल्टीपल को एडवाइजर मालती खजांची आदि ने कांन्फ्रेस को संबोधित किया व गोल्डल लायनेस मल्टीपल का नाम बदल कर ऑफ इंडिया गोल्डन मल्टीपल रखने का समर्थन किया। कार्यक्रम में मल्टीपल चेयर पर्सन उषा चौाधरी ने सम्मेलन में आये सभी मंडलों व क्लबों सहित अतिथियों का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि उनके कार्यकाल में सभी के सहयोग ने अनेक कार्य मल्टीपल ने किये जिसमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य कैंसर रोगियों का आपरेशन था व मल्टीपल के अर्तगत चार सौ कैंसर के आपरेशन किए गये। वहीं आदिवासी क्षेत्रा में नौ लाख की सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा अनेक सेवा के कार्य किए गये। उन्होंने मल्टी पल के सभी पदाधिकारियों का सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया व उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडलों व क्लबों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पुष्पा स्वरूप, पीआरओ स्नेहलता गुप्ता, रश्मि चौहान, सहित बड़ी संख्या में गोल्डल लायनेस मल्टीपल के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button