होटल में अचेत पडे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मसूरी। चमन स्टेट लाइब्रेरी क्षेत्र में एक होटल में रूके एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पाकर पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय लंढौर पहुुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार थाना मसूरी को 112 कन्ट्रोल रूम से सूचना मिली कि होटल सन व्यू आर्ट बज चमन स्टेट में होटल में रूका एक व्यक्ति अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा है। वह गत दिवस से होटल में रूका था। सूचना के बाद एसआई सोएब अली मय फोर्स होटलमें पहुुंचे व उस व्यक्ति को अविलंब 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय लंढौर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारणों की जानकारी हेतु मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु कोरनेशन हास्पिटल देहरादून भिजवाया गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुच गये व मौके पर मौजूद हैं। पुलिस मृतु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। मृतक का नाम क्षितिज मल्होत्रा 32 वर्ष पुत्र प्रवीण मल्होत्रा निवासी राजपुर रोड देहरादून है।