FeaturedUttarakhand News

वन सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्र छात्राओं को जागरूक किया व प्रतियोगिता कराई गई।

वन सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्र छात्राओं को जागरूक किया व प्रतियोगिता कराई गई।

मसूरी। मसूरी वन प्रभाग मसूरी रेंज ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसागाड में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत वन्य जीवों की सुरक्षा संबंधी जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। वहीं इस मौके पर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।


बांसागाड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत मसूरी वन प्रभाग की मसूरी रेंज ने जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर छात्र छात्राओं को वन्य जीवों का मानव जीवन व पर्यावरण सरंक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। ताकि बच्चे वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका संगीता नौटियाल ने की व समापन पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसागाड की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया व वन्य जीव सुरक्षा पर विचार रखे। इस मौके पर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके विजेताओंको पुरस्कार वितरित किए गये। चित्रकला प्रतियोगिता में रीना कक्षा 7 ने पहला, अंजलि कक्षा 6 ने दूसरा व अमृता कक्षा 7 ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में मान्शी कक्षा 8 ने पहला, शिल्पा कक्षा 8 ने दूसरा व मुकेश कक्षा 8 ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने वन्य जीव सुरक्षा संबंधी विचार व्यक्त किए व उन्हें विस्तार से जानकारी दी कि उनका कितना महत्व है। इस मोके पर वन्य जीव सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मसूरी रेंज के उप वन क्षेत्राधिकारी केशरीचंद नौटियाल, जगजीवन लाल, वन दरोगा एसपी भटट, ज्ञान सिंह तोमर, वन बीट अधिकारी दीवान सिंह नेगी, जयपाल सिंह रांगड़ राहुल, विशन, अध्यापिका सारिका, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button