FeaturedUttarakhand News

महिला आईटीआई भवन को नहीं होने देंगे खंडहर में तब्दील – मोर्चा

 लगभग 8-10 वर्ष पूर्व बिल्डिंग बनाकर हो गई तैयार थी तैयार । अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा बनाई गई थी बिल्डिंग।             सरकार का करोड़ों रुपए हो रहा बर्बाद।  जिम्मेदार क्यों है मौन।  विकासनगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ढकरानी कॉलोनी में लगभग 10 वर्ष पूर्व बना महिला आईटीआई भवन ,जोकि सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है, कि दुर्दशा देख जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने दुख जताया। मोर्चा टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे नेगी ने कहा कि वर्ष 2014-15 में लगभग 5 करोड रुपए की लागत से बना महिला आईटीआई भवन विभागीय लापरवाही एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते खंडहर में तब्दील होने का इंतजार कर रहा है। उक्त भवन को पूर्व में सभी सुविधाओं से लैस किया जा चुका था, लेकिन आज तक महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाया। एक तरफ जहां सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है, वहीं ठेकेदार रूपी नेता सरकार की योजनाओं पर पलीता लगा रहे हैं। आलम यह है कि जनप्रतिनिधि सिर्फ और सिर्फ ठेकेदारी की कमीशन खोरी पर ही ध्यान दे रहे हैं। मोर्चा शीघ्र ही इस मामले को लेकर शासन में दस्तक देगा। मोर्चा टीम में -महासचिव आकाश पंवार,हाजी असद,प्रवीण शर्मा पिन्नी, नानक सिंह, भीम सिंह बिष्ट व दिनेश गुप्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button