FeaturedUttarakhand News

शिशु मंदिर प्री नर्सरी के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शिशु मंदिर प्री नर्सरी के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज में प्री नर्सरी के बच्चों ने ब्लिगिंग लिटिल स्टार कार्यक्रम के तहत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में आयोजित प्री नर्सनी वार्षिकोत्सव में ब्लिंगिंग लिटिल स्टार कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गांधी निवास सोसायटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा व प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति मां सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद प्री नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, प्रथम व द्वितीय कक्षा के नन्ने मुन्ने छात्र छात्राओं ने एक से बढकर एक नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने जहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वहीं संदेश प्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि गांधी निवास सोसायटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल ने कहाकि विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर जहां अपनी प्रतिभा का परिचय दिया जिसे देख कर अभिभावक भी प्रसन्न होंगे कि उनके बच्चे विद्यालय में पढाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ चढ कर प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके पीछे विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक शिक्षिकाआंे की कड़ी मेहनत है जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही विद्यालय में दो कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें चालीस कंप्यूटर रखे गये हैं वहीं एक पुस्तकालय बनाया गया है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा कि विद्यालय बच्चों में शिक्षा के साथ ही उनके चहुुमुखी विकास करने का प्रयास कर रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की चहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है लेकिन अभिभावकों का भी दायित्व है कि वे घर में बच्चों को समय दें व उन्हें प्रोत्साहित करें ताकि वह आगेे बढ सके। कार्यक्रम के अंत में प्री नर्सरी हेड सुनीता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button