FeaturedUttarakhand News

उत्तराखंड में पशुचिकित्सकों के लिए सात दिवसीय एडवांस प्रशिक्षण शुरू

इलम सिंह

उत्तराखंड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, देहरादून की ओर से पशुपालन विभाग के 20 पशुचिकित्सा अधिकारियों के लिए सात दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ‘हैंड्स ऑन ट्रेनिंग इन अल्ट्रासोनोग्राफी एंड रेडियोलॉजी इन एनिमल्स’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद अध्यक्ष डॉ. कैलाश उनियाल, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. उदय शंकर और संयुक्त निदेशक डॉ. नारायण सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिषेक चंद्र सक्सेना विषय विशेषज्ञ के रूप में पशुओं में अल्ट्रासोनोग्राफी और रेडियोलॉजी की आधुनिक तकनीकों तथा उनके व्यावहारिक उपयोग पर विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य पशुचिकित्सा परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. प्रलयंकर नाथ ने बताया कि परिषद “सतत कौशल विकास कार्यक्रम” के तहत पशुचिकित्सकों के तकनीकी कौशल को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी और पशुपालन क्षेत्र को आधुनिक तकनीकी सहयोग मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इस तरह के प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि राज्य में पशुचिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी बन सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button