FeaturedUttarakhand News
कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 45 छात्राओं को सर्टिफिकेट व 30 को प्लेसमेंट ऑफर


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुकर शर्मा, हेड ऑफ मोबिलाइजेशन, इन्फोसिस कंपनी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह नेगी ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर राधेश्याम गंगवार ने छात्रों को भविष्य में कार्य करने के तरीकों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया और उन्हें सर्टिफिकेट देकर उत्साह बढ़ाया।
यह कार्यक्रम करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. पूजा राठौर के मार्गदर्शन में 18 फरवरी 2025 से प्रारंभ किया गया था। इस कार्यक्रम में 111 छात्रों ने ओरिएंटेशन में भाग लिया जिसमें से 65 छात्र रजिस्ट्रेशन कर सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया। इनमें से 45 छात्रों ने प्री और पोस्ट एग्जाम पास करने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त किया।