मसूरी। मसूरी के जाने माने फुटबाल खिलाड़ी व मसूरी में खेलों को बढावा देने वाले ललित वर्मा का आकस्मिक निधन होने से मसूरी के खेल जगत को भारी क्षति हुई है। उनके निधन होने से मसूरी में शोक की लहर व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। ललित वर्मा वर्तमान में मानव भारती इंडिया इंटर नेशनल स्कूल में खेल शिक्षक थे वहीं मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन के एक दशक से महासचिव के पद पर थे वहीं मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य व आर स्पोर्टस क्लब के खेल संयोजक भी थे। उनके निधन से मसूरी के खेल प्रेमियों में शोक की लहर छा गई। विगत दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी व उन्होंने अंतिम संास उप जिला चिकित्सालय लंढौर में ली वह 51 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उप जिला चिकित्सालय पहुंचे व उनके पार्थिव शरीर को देहरादून कांवली स्थित उनके निवास पर ले जाया गया व वहां से अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। ललित वर्मा ने मसूरी में खेलों को बढावा देने के लिए संघर्ष किया व मसूरी के अंग्रेजी स्कूलों में होने वाले इंटर स्कूल खेल जो बंद हो गये थे उन्हें खुलवाया व वे तब से अभी तक मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन के महासिचव रहे। वहीं वह खुद फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी थे व आर स्पोर्टस क्लब के माध्यम से हर वर्ष फुटबाल प्रतियोगिता करवाते रहे। उनके निधन से मसूरी के खेल को गहरा आघात लगा है। उनके निधन पर प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी, उत्तराखंड किक्रेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, कुशाल राणा, मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सुरेद्र राणा, सचिव सेमुअल ंचद्र, आर स्पोर्टस क्लब के अध्यक्ष प्रवेश पंवार, मसूरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील सिलवाल एवं सभी सदस्यों सहित विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न क्लबों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।